आईसीसी की भ्रष्टाचारनिरोधक शाखा विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों पर नजर रखेगी जिससे कि यह सुनिश्चित हो कि कोई उन्हें प्रभावित नहीं कर पाए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचारनिरोधक शाखा विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों पर नजर रखेगी जिससे कि यह सुनिश्चित हो कि कोई उन्हें प्रभावित नहीं कर पाए। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा, विश्व कप मैचों के दौरान खिलाड़ियों और उनसे मिलने वाले लोगों पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, आईसीसी ने यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की मदद मांगी थी कि कोई भी अनुचित व्यक्ति उन होटलों में प्रवेश नहीं कर पाए जहां खिलाड़ी ठहरे हुए हैं और हम उनकी मदद कर रहे हैं। शर्मा ने कहा, लेकिन वह आईसीसी है जिससे खिलाड़ियों के लिए दिशानिर्देश तैयार किए हैं कि वे होटल से बाहर जा सकते हैं या नहीं और कौन उनसे मिल सकता है। आईसीसी के अधिकारी और टीम के सुरक्षा अधिकारी हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया करना है और वह अपना काम कर रहे हैं। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में विश्व कप का पहला मैच 21 फरवरी को जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
खिलाड़ियों, कड़ी नजर, आईसीसी