आईसीसी ने भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में चलने वाले क्रिकेट महाकुंभ के लिए पिछले विश्व कप की तुलना में लगभग दोगुनी पुरस्कार राशि रखी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम 1983 में जब विश्व चैंपियन बनी थी तो उसे केवल 20 हजार पौंड की इनामी राशि मिली थी लेकिन यदि 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम विश्व कप विजेता बनती है तो उसे इससे लगभग 90 गुणा अधिक पुरस्कार राशि मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 19 फरवरी से दो अप्रैल तक भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में चलने वाले क्रिकेट महाकुंभ के लिए पिछले विश्व कप की तुलना में लगभग दोगुनी पुरस्कार राशि रखी है। इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने वाली टीम को 30 लाख डालर (लगभग 18 लाख 74 हजार पौंड या 13 करोड़ 67 लाख रुपये) की इनामी राशि मिलेगी। आलम यह है कि इस बार पहले दौर में जीत दर्ज करने वाली टीम को भी 60 हजार डॉलर (लगभग 27 लाख रुपये) मिल जाएंगे जो 1987 में पहली बार चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली पुरस्कार राशि (30 हजार पौंड) से अधिक है। इस बार जो भी टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी, उसको तीन लाख 70 हजार डालर (लगभग एक करोड़ 68 लाख रुपये) मिलने तय हैं। इसी तरह से सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को 750,000 डालर यानी तीन करोड़ 41 लाख रुपये तथा फाइनल में पराजित होने वाली टीम को एक करोड़ 50 हजार डालर यानी छह करोड़ 83 लाख रुपये मिलेंगे जो कि पिछले सभी विश्व कप की तुलना में सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्वार्टरफाइनल, करोड़पति