विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2015

पेशेवर बनने का कोई इरादा नहीं : मैरीकॉम

पेशेवर बनने का कोई इरादा नहीं : मैरीकॉम
मैरी कॉम (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: ओलिंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेन्दर सिंह के पेशेवर होने की ख़बर खेल जगत में खूब धूम मचा रही है। लेकिन भारतीय बॉक्सिंग की महिला सुपरस्टार एमसी मैरीकॉम ने साफ़ कर दिया है कि उनका इस दिशा में जाने का कोई इरादा नहीं है।

मैरीकॉम का पूरा ध्यान इन दिनों 2016 में होने वाले रियो ओलिंपिक्स की तैयारी पर है। जिसके बाद वह रिटायर होकर अपनी अकादमी चलाना चाहती हैं।

32 साल की मुक्केबाज़ ने कहा कि वह रिटायर होने से पहले रियो में भारत के लिए पदक ज़रूर जीतना चाहेंगी।

इससे पहले मैरीकॉम ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। तब महिला बॉक्सिंग को पहली बार ओलिंपिक खेलों का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, इससे पहले मैरीकॉम पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन भी रह चुकी हैं।

विजेंदर सिंह के प्रोफ़ेशनल बॉक्सर बनने के फ़ैसले पर कोई टिप्पणी न देते हुए मैरीकॉम ने कहा कि वो अपने देश में नए चैम्पियन बनाने पर ध्यान देना चाहती हैं।

इसके अलावा वो समाज सेवा और अपने परिवार पर फ़ोकस करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'ये मेरे करियर का आख़िरी ओलिंपिक खेल है। मैं एक मां भी हूं, इसलिए अपने परिवार को समय देना चाहती हूं। मेरा प्रोफ़ेशनल बनने का कोई इरादा नहीं है।'

भारत में महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा से परेशान मैरीकॉम ने यह भी कहा कि बॉक्सिंग जैसे खेल को यूनिवर्सिटीज़ और स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ पूरी अहमियत मिलनी चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मैरी कॉम, बॉक्सिंग, पेशेवर बॉक्सर, प्रोफेशनल बॉक्सर, रियो ओलिंपिक्स, MC Marycom, Boxing, Professional Boxer, Rio Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com