विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2015

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल : ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-2 से हराया

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल : ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-2 से हराया
एंटवर्प (बेल्जियम): भारतीय महिला टीम ने यहां चल रहे वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी विश्वकप रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया से कड़े मुकाबले के बाद 2-4 से हार गयी।

ऑस्ट्रेलिया की पेनल्टी कॉर्नर शूटर जोडी केनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और तीन पेनल्टी कॉर्नर स्ट्राइक की हैट्रिक पूरी की। भारत की तरफ से वंदना कटारिया और पूनम रानी ने दो गोल किये।

भारत इस हार के बाद पूल बी की पांच टीमों में चौथे स्थान पर है। इसमें न्यूजीलैंड शीर्ष पर है जिसने आज बेल्जियम को 2-0 के अंतर से पराजित किया और लीग में सभी मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया दूसरे और बेल्जियम तीसरे स्थान पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
टाइगर वुड्स की कार पलटी, पांव गंभीर रूप से ज़ख्मी, ऑपरेशन हुआ
हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल : ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-2 से हराया
वर्ल्डकप क्वालीफायर में भारत ने एशियाई चैम्पियन कतर को ड्रॉ पर रोका
Next Article
वर्ल्डकप क्वालीफायर में भारत ने एशियाई चैम्पियन कतर को ड्रॉ पर रोका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com