भारतीय टीम भी जबर्दस्त तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी (फाइल फोटो)
रायपुर:
साल 2015 के सबसे बड़े वैश्विक हॉकी आयोजन-हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल के दूसरे संस्करण का शुक्रवार को रायपुर के नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में आगाज होने जा रहा है। 6 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 8 अग्रणी देशों की राष्ट्रीय टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी। अर्जेटीना और बेल्जियम में आयोजित एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल की शीर्ष-4 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। एचडब्ल्यूएल फाइनल में इस साल का खिताब जीतने वाली टीम 2016 चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए सीधा प्रवेश पाने में सफल होगी।
एचडब्ल्यूएल फाइनल में हिस्सा ले रही सभी आठ टीमें ओलिंपि के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। ऐसे में मेजबान भारत सहित यहां हिस्सा ले रही तमाम टीमों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी की सीट के अलावा एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग प्वाइंट पाने की जोरदार प्रतिस्पर्धा होगी।
पूल-ए (आस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन, कनाडा और बेल्जियम):
एचडब्ल्यूएल फाइनल में हिस्सा लेने वाली सबसे सशक्त टीम ऑस्ट्रेलिया को माना जा रहा है। मौजूदा विश्व तथा ओसेनिया चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को विश्व वरीयता में पहला स्थान प्राप्त है और ग्रुप-ए में इसे प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
पूल-ए में आस्ट्रेलिया के साथ ग्रेट ब्रिटेन, बेल्जियम और कनाडा हैं। ब्रिटेन (विश्व नम्बर-4) एचडब्ल्यूएल फाइनल की तुलना में बदली हुई टीम के तौर पर रायपुर पहुंची है। इस टीम में कप्तान बैरी मिडिलटन और उसके सर्वोच्च स्कोरर एश्ले जैक्सन नहीं हैं।
पूल-बी (भारत, जर्मनी, अजेंटीना, नीदरलैंड्स):
पूल-बी में यूरोपीयन व मौजूदा एचडब्ल्यूएल चैम्पियन नीदरलैंड्स की चर्चा सबसे पहले होनी चाहिए। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त टीम एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में तीसरे स्थान के साथ रियो ओलम्पिक के लि टिकट कटा चुकी है और अब उसका लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी की सीट है।
जर्मनी के पास हालांकि तोबाएस हाउके, मोरित्स फुस्र्त, क्रिस्टोफर रुर और फ्लोरियन फुच के रूप मे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में अपन टीम को जीत दिला सकते हैं। इस ग्रुप में पैन अमेरिकन चैम्पियन अजेंटीना के कम आंकना भूल हो सकती है। बीते साल इस टीम ने विश्व कप में कांस्य पदक जीता था और इसके बाद से इसने लगातार तरक्की करते हुए विश्व वरीयता में पांचवां स्थान हासिल किया है। साथ ही साथ यह टीम ब्यूनस आयर्स में आयोजित एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर रही थी।
अब बात मेजबान भारत की। मुख्य कोच रोएलांट ओल्टमैंस के मुताबिक एशियाई चैम्पियन और विश्व की छठी वरीय टीम ने हाल के दिनों में जबरदस्त सुधार दिखाया है। आस्ट्रेलिया के साथ आयोजित तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में यह सुधार दिखा भी।
बेल्जियम में आयोजित एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में यह टीम चौथे स्थान पर रही थी और अब यह अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहले ग्रुप स्तर और फिर नॉकआउट स्तर पर शीर्ष टीमों को टक्कर देने के लिए तैयार है।
एचडब्ल्यूएल फाइनल-2015 का आगाज भारत तथा अजेंटीना के बीच होने वाले ग्रुप-बी मुकाबले से होगा। यह स्थान हॉकी के लिए नया नहीं लेकिन यहां के हॉकी प्रेमियों के लिएपहली बार किसी इलीट हॉकी टूर्नामेंट का मेजबान होना खास बात है। ऐसे मे 18 करोड़ की लागत से बने सरदार पटेल स्टेडिमय में अगले नौ दिनों तक हर व्यक्ति हॉकी के रंग में रंगा दिखे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हॉकी वर्ल्ड लीग, एचडब्ल्यूएल, सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम रायपुर, Hockey World League, HWL, Sardar Vallabh Bhai Patel Stadium Raipur, Hockey