विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2013

एचआईएल : विजार्ड्स ने रोका वेवराइडर्स की जीत का रथ

उत्तर प्रदेश विजार्ड्स टीम ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 29वें मैच में दिल्ली वेवराइडर्स टीम को 4-1 से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विजार्ड्स टीम ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 29वें मैच में दिल्ली वेवराइडर्स टीम को 4-1 से हरा दिया। एचआईएल में वेवराइडर्सकी यह पहली हार है।

विजार्ड्स के लिए जोरेन हर्टबर्गर ने 41वें, एसके उथप्पा ने 46वें, एमबी अयप्पा ने 55वें और निथिन थिम्मैया ने 64वें मिनट में गोल किए। वेवराइडर्स की ओर से एकमात्र गोल एंड्रयू हावर्ड ने 63वें मिनट में हासिल पेनल्टी कार्नर पर किया।

वेवराइडर्स, रांची राइनोज, विजार्ड्स और जेपी पंजाब वॉरियर्स पहले ही अंतिम-4 दौर में पहुंच चुके हैं। विजार्ड्स तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। सेमीफाइनल में उनका सामना रांची राइनोज से होगा, जबकि दूसरे सेमी-फाइनल में वॉरियर्स का सामना वेवराइडर्स के साथ होगा।

पांच टीमों की तालिका में वेवराइडर्स 12 मैच से जुटाए गए 49 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि रांची राइनोज के 36 अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश विजार्ड्स (32) तीसरे और जेपी पंजाब वॉरियर्स (29) चौथे और मैजिशियंस (15) पांचवें स्थान पर है। राइनोज और मैजिशियंस को अभी एक-एक मैच खेलना है।

सेमीफाइनल मैच 9 फरवरी को खेले जाएंगे, जबकि तीसरे तथा चौथे क्रम का प्लेऑफ मैच और फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को रांची में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मैच भी रांची में ही खेले जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एचआईएल, विजार्ड्स, हॉकी इंडिया लीग, वेवराइडर्स, Waveriders, HIL, Wizards, Warriors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com