हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को अगले वर्ष होने वाले हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आयोजन की तारीखों की घोषणा की। एचआईएल के दूसरे संस्करण की शुरुआत 23 जनवरी 2014 से होगी और 23 फरवरी 2014 को फाइनल मुकाबला होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को अगले वर्ष होने वाले हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आयोजन की तारीखों की घोषणा की। एचआईएल के दूसरे संस्करण की शुरुआत 23 जनवरी 2014 से होगी और 23 फरवरी 2014 को फाइनल मुकाबला होगा।
एचआईएल के पहले संस्करण में भारत में 4.1 करोड़ प्रशंसकों ने इसका लुत्फ लिया और इसकी दर्शक संख्या यूरोपियन फुटबाल कप-2012 से आगे निकल गई। एचआईएल के पहले संस्करण का प्रसारण दुनियाभर के 146 देशों में किया गया। इसी वर्ष सम्पन्न हुए एचआईएल के पहले संस्करण का विजेता रांची राइनोज रहा।
एचआईएल के दूसरे संस्करण में फ्रेंचाइजी आधारित छह टीमें हिस्सा लेंगी। दूसरे संस्करण में एक और टीम के इजाफे के साथ टूर्नामेंट के और रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं