विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2011

हरभजन के 400 टेस्ट विकेट पूरे

हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट के दूसरे दिन कार्लटन बा को बोल्ड करके टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोसेयू: ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट के दूसरे दिन गुरुवार को कार्लटन बा को बोल्ड करके टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए। इस टेस्ट से पूर्व हरभजन के नाम पर 95 टेस्ट में 31.89 की औसत से 398 विकेट दर्ज थे। उन्होंने वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान डेरेन सैमी और बा को पवेलियन भेजकर यह उपलब्धि हासिल की। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के 11वें गेंदबाज हैं। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले (619) और कपिल देव (434) भारत की ओर से यह कारनामा कर चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरभजन सिंह, विकेट, टेस्ट, वेस्ट इंडीज, Harbhajan, 400, Wickets, Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com