नई दिल्ली:
2022 में होने वाले एशियाई खेल चीन के हांगझोऊ (Hangzhou) में होने तय हो गए हैं। पूर्वी चीन के हांगझोऊ शहर को वहां मौजूद झीलों की वजह से भी जाना जाता है। ओलिंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया (OCA) के मुताबिक हांगझोऊ शहर ने इन खेलों की अकेली दावेदारी पेश की।
ख़बरों के मुताबिक चीन की ओलिंपिक समिति और ओलिंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया के बीच क़रार हो गया है। 2022 के विंटर ओलिंपिक्स गेम्स भी चीन में ही होने हैं। इसका मतलब ये भी है कि चीन में एक ही साल दो बड़े मल्टी स्पोर्टिंग गेम्स के आयोजन होंगे।
चीन की सरकारी एंजेसियों के मुताबिक बीजिंग ज़्यादा से ज़्यादा मल्टी स्पोर्टिंग इवेंट के आयोजन करवाना चाहता है। 2010 के 16वें एशियाई खेल भी चीन के गुआंगझोऊ शहर में आयोजित हुए थे जिनमें चीन ने 199 स्वर्ण पदक के साथ सबसे ज़्यादा 416 पदक जीते थे। इत्तिफ़ाकन भारत ने 2010 के एशियाई खेलों में 14 स्वर्ण के साथ 65 पदक जीते थे और भरत उन खेलों में छठे नंबर पर रहा था।
2022 में चीन के हांगझोऊ 29वें एशियाई खेल 10 से 25 सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। 1990 और 2010 के बाद ये तीसरा मौक़ा होगा जब चीन के किसी शहर में एशियाई खेलों का आयोजन किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
2022 एशियाई खेल, चीन, हांगझोऊ, ओलिंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया, Asian Games 2022, China, Hangzhou, OCA, Olympic Council Of Asia