मिखाइल यूज्नी फ्रेंच ओपन में लगातार अंक गंवाने के कारण आपा खो बैठे और उन्होंने गुस्सा रैकेट पर निकाला। इस रूसी खिलाड़ी ने अपने रैकेट को नौ बार पटककर उसका कचूमर बना दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस:
मिखाइल यूज्नी फ्रेंच ओपन में लगातार अंक गंवाने के कारण आपा खो बैठे और उन्होंने गुस्सा रैकेट पर निकाला। इस रूसी खिलाड़ी ने अपने रैकेट को नौ बार पटककर उसका कचूमर बना दिया।
यूज्नी तब अपना आपा खो बैठे जब वह टामी हास से पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में 0-3 से पीछे चल रहे थे। रैकेट पर गुस्सा उतारने की उनकी यह हरकत जल्द ही यूट्यूब पर भी हिट हो गई। कोर्ट सुजेन लेंगलेन पर हास के हाथों 6-1, 6-1, 6-3 से हारने के बाद 29 वर्षीय यूज्नी ने कहा, ‘आप कोशिश करते हो और खुद की मदद के लिए वह सब करते जो आप कर सकते हो। मैंने इस तरह से कोशिश की लेकिन इससे वास्तव में मदद नहीं मिली।’
यूज्नी टेनिस जगत में अपने गुस्सैल मिजाज के कारण बदनाम रहे हैं। उन्होंने 2008 में मियामी में स्पेन के निकोलस अलमार्गो के खिलाफ खेलते हुए रैकेट इतनी जोर से अपने सिर पर मार दिया कि तेजी से खून निकलने लग गया था। उन्होंने कहा कि उनके रैकेट का प्रायोजक हेड इस नुकसान की परवाह नहीं करेगा। यूज्नी ने कहा, ‘मैं पिछले वर्ष से हेड से जुड़ा हूं। आप चाहते हो कि मैं किसी अन्य कंपनी से जुड़कर उसके रैकेट तोड़ूं।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं