पीवी सिंधु (फाइल फोटो)
पेरिस:
रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में बाहर होने की निराशा को दूर करते हुए इस हफ्ते शुरू हो रहे पेरिस ओपन के साथ अपना पहला महिला एकल सुपर सीरीज खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी.
ओडेंसे में दूसरे दौर में जापान की सयाका सातो के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली छठी वरीय भारतीय अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग की यिप पुई यिन के खिलाफ करेगी. सिंधु को दूसरे दौर में चिन की ही बिंगजियाओ से भिड़ना पड़ सकता है, जिसके खिलाफ सिंधु ने डेनमार्क ओपन में जीत दर्ज की थी.
पुरुष एकल में डच ओपन के उप विजेता अजय जयराम को पहले दौर में क्वालीफायर से भिड़ना होगा जबकि स्विस ओपन चैम्पियन एचएस प्रणय का सामना थाईलैंड के बूनसाक पोनसाना से होगा. कनाडा ओपन के विजेता बी साई प्रणीत कोरिया के ली ह्युन इल से भिड़ेंगे. पुरुष युगल में रियो ओलिंपियन मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने नाम वापस ले लिया है. पुरुष एकल क्वालीफायर में समीर वर्मा की भिड़ंत ब्राजील के यगोर कोएल्हो डि ओलिवियेरा से होगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं