विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2013

बलात्कार के आरोप में जापान के पूर्व ओलिंपियन को जेल

बलात्कार के आरोप में जापान के पूर्व ओलिंपियन को जेल
ओलिंपिक में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले जूडो खिलाड़ी मसातो उशिबा को एक छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: ओलिंपिक में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले जूडो खिलाड़ी को एक छात्रा के बलात्कार के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई है। इससे कुछ दिन पहले ही जापानी जूडो ओलिंपियनों ने मुख्य कोच पर लाठियों से पीटने का आरोप लगाया था।

मसातो उशिबा को कॉलेज के जूडो क्लब की एक सदस्य के साथ बलात्कार के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई गई है। मसातो उस क्लब का कोच था।

एथेंस ओलिंपिक 2004 और बीजिंग ओलिंपिक 2008 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 34-वर्षीय मसातो जापान में स्टार बन गया था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि उसने सितंबर, 2011 में उस लड़की से बलात्कार किया, जब क्यूशू यूनिवर्सिटी ऑफ नर्सिंग एंड सोशल वेलफेयर का महिला जूडो क्लब टोक्यो के दौरे पर था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओलिंपियन को जेल, जापान, मसातो उशिबा, Masato Uchishiba, Japanese Olmpian Jailed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com