विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

फीफा अंडर 17 वर्ल्‍डकप के कुल दर्शकों में कोलकाता का हिस्सा 45 प्रतिशत: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हाल में संपन्न फीफा अंडर 17 वर्ल्‍डकप में कुल दर्शकों की संख्या में साल्ट लेक स्टेडियम का हिस्सा 45 प्रतिशत से अधिक रहा.

फीफा अंडर 17 वर्ल्‍डकप के कुल दर्शकों में कोलकाता का हिस्सा 45 प्रतिशत: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा, ‘कोलकाता ने अंडर 17 वर्ल्‍डकप में बेजोड़ उपलब्धि हासिल की (फाइल फोटो)
  • कहा, दर्शकों की संख्‍या में दिल्‍ली से आगे रहा कोलकाता
  • छह स्थलों पर हुए टूर्नामेंट के लिए 13,47000 दर्शक पहुंचे
  • फाइनल में स्‍पेन को हराकर इंग्‍लैंड बना था चैंपियन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हाल में संपन्न फीफा अंडर 17 वर्ल्‍डकप में कुल दर्शकों की संख्या में साल्ट लेक स्टेडियम का हिस्सा 45 प्रतिशत से अधिक रहा. ममता ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा. कोलकाता दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली (19 .78 प्रतिशत) से कहीं आगे रहा. छह स्थलों पर हुए टूर्नामेंट के लिए कुल 1347000 दर्शक पहुंचे थे. ममता ने लिखा, ‘कोलकाता ने अंडर 17 वर्ल्‍डकप में बेजोड़ उपलब्धि हासिल की. भारत में सभी स्थलों पर कुल 13 लाख 47 हजार दर्शकों ने मैच देखा जिसमें कोलकाता छह लाख आठ हजार दर्शकों के साथ शीर्ष पर रहा.’उन्होंने लिखा, ‘यह कुल दर्शकों की संख्या का 45 प्रतिशत से अधिक है. दिल्ली 19.78 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा. भारत में प्रति मैच दर्शकों का औसत 25906 रहा जबकि कोलकाता में ये दोगुने से अधिक 55345 रहा.’

वीडियो: कश्‍मीर में लड़कियों ने पत्‍थरबाजी छोड़कर अपनाई फुटबॉल
गौरतलब है कि कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से हराकर फीफा अंडर17 वर्ल्‍डकप पर कब्‍जा जमाया. लगभग 60 हजार दर्शकों से भरे स्टेडियम में पहला गोल स्पेन ने किया. स्‍पेन की टीम एक समय मैच में 2-0 की बढ़त बनाए हुए थी लेकिन इंग्‍लैंड ने आखिरी क्षणों में ताबड़तोड़ गोल दागते हुए बाजी पलट दी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com