विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

अब गोल करने के बााद अपने प्रशंसकों के साथ जश्न नहीं मना पाएगी ब्राजील की टीम, फीफा ने दी चेतावनी

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-17 विश्व कप में फीफा ने ब्राजील को मैच के दौरान अपने प्रशंसकों के साथ गोल करने के बाद खुशी मानने से मना किया है.

अब गोल करने के बााद अपने प्रशंसकों के साथ जश्न नहीं मना पाएगी ब्राजील की टीम, फीफा ने दी चेतावनी
प्रतीकात्मक इमेज
  • फीफा ने U-17 विश्व कप में ब्राजील को प्रशंसकों संग खुशी मानने से मना किया
  • क्वार्टर फाइनल में ब्राजील ने गोल के बाद प्रशंसकों के साथ जश्न मनााया था
  • फीफा ने ब्राजील के खिलाड़ियों को इस हरकत को दोहराने से मना किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर-17 विश्व कप में फीफा ने ब्राजील को मैच के दौरान अपने प्रशंसकों के साथ गोल करने के बाद खुशी मानने से मना किया है. जर्मनी के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के खिलाड़ियों ने गोल करने के बाद स्टैंड्स में बैठे अपने प्रशंसकों के साथ जश्न मनाया था. विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने ब्राजील के खिलाड़ियों को इस हरकत को दोहराने से मना किया है. फीफा ने यह फैसला एक दर्शक द्वारा खिलाड़ियों पर पानी के पाउच फेंकने के बाद लिया है. 

यह भी पढ़ें: फीफा अंडर-17 विश्व कप : रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को शिकस्त देकर ब्राजील सेमीफाइनल में 

पाउलिंहो ने रविवार को 77वें मिनट में गोल करते हुए जश्न मनाने के लिए दर्शकों की तरफ दौड़ लगा दी थी. ब्राजील के मीडिया मैनेजर ग्रोगोरियो फर्नाडेस ने कहा, "खिलाड़ियों पर फेंके गए पानी के पाउच को लेकर कुछ विवाद है, हालांकि किसी तरह की गंभीर बात नहीं है. फीफा ने हमें बस कहा है कि खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए स्टैंड के पास न जाएं." 

VIDEO: फीफा में भारतीय कंपनी का योगदान
बता दें कि सेमीफाइनल में ब्राजील का सामना इंग्लैंड से होगा. दोनों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com