विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2011

फीफा रैंकिंग में एक पायदान फिसला भारत

भारत ने पिछले महीने के मुकाबले छह अंक भी गंवाये। भारत के अब 126 अंक हैं और वह एशियाई टीमों के बीच 26वें स्थान पर है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय फुटबाल टीम दोहा में एशिया कप के दौरान अपने तीनों मैच गंवाने के कारण बुधवार को जारी नवीनतम फीफा रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से 145वें स्थान पर फिसल गई। भारत ने पिछले महीने के मुकाबले छह अंक भी गंवाये। भारत के अब 126 अंक हैं और वह एशियाई टीमों के बीच 26वें स्थान पर है। यहां भी उसे एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। एशिया कप चैम्पियन जापान 12 स्थान की छलांग के साथ आस्ट्रेलिया को पछाड़कर एशियाई फुटबाल परिसंघ की शीर्ष टीम बन गया है। टीम फीफा रैंकिंग में 17वें स्थान पर है। एशिया कप का उपविजेता आस्ट्रेलिया पांच स्थान के फायदे के साथ फीफा रैंकिंग में 21वें स्थान पर पहुंच गया है जबकि एशियाई टीमों में उसके बाद दक्षिण कोरिया :32वें:, ईरान :44वें: और चीन :75वें: का नंबर आता है। ईरान ने 21 स्थान की छलांग लगाई है। एशिया कप में चौथे स्थान पर रहे उज्बेकिस्तान ने फीफा रैंकिंग में 31 स्थान की सबसे लंबी छलांग लगाई है। वह कुल 77वें और एशियाई टीमों के बीच छठे स्थान पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फीफा, रैंकिंग, भारत, FIFA, Ranking, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com