विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2013

विंबलडन-2013 : फेडरर और एजारेंका जीते, ईरानी की हार

विंबलडन-2013 : फेडरर और एजारेंका जीते, ईरानी की हार
अपने करियर के लिए 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयासरत स्विट्जरलैंड के धुरंधर स्टार रोजर फेडरर और बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में जीत के साथ शुरुआत की है। महिला वर्ग में पांचवीं वरीय इटली की सारा ईरानी को चौंकान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: अपने करियर के लिए 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयासरत स्विट्जरलैंड के धुरंधर स्टार रोजर फेडरर और बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में जीत के साथ शुरुआत की है। महिला वर्ग में पांचवीं वरीय इटली की सारा ईरानी को चौंकाने वाली हार मिली है।

फेडरर ने टूर्नामेंट के पहले दिन सोमवार को एकल वर्ग के पहले दौर में रोमानिया के विक्टर हानेस्कू को 6-3, 6-2, 6-0 से हराया।

दूसरी ओर, महिला एकल के पहले दौर में पुर्तगाल की मोनिका पुइग ने ईरानी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर भारी उलटफेर किया।

एजारेंका ने टूर्नामेंट की दूसरी वरीय खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए पुर्तगाल की मारिया कोएलर को 6-1, 6-2 से हराया।

महिला एकल में ही सर्बिया की 12वीं वरीय एना इवानोविक ने भी पहली बाधा पार कर ली है। इवानोविक ने फ्रांस की वर्जिनिया राजानो को 7-6, 6-0 से हराया।

अमेरिकी वानिया किंग को महिला वर्ग के पहले ही दौर में हार मिली। वानिया को टूर्नामेंट की 29वीं वरीय फ्रांसीसी खिलाड़ी ए. कार्नेट ने 4-6, 6-3, 6-1 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roger Federer, Wimbledon-2013, विंबलडन-2013, रोजर फेडरर, विक्टोरिया एजारेंका, सारा ईरानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com