रोजर फेडरर का फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव से मुकाबला होगा (फाइल फोटो)
- सेमीफाइनल में रोबिन हासे को पराजित किया
- छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान बनाया
- ज्वेरेव ने दूसरे सेमीफाइनल में शापोवालोव को हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मांट्रियल:
दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने पांच साल में अपनी सबसे लंबी जीत की लय जारी रखते हुए रोजर्स कप फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनकी भिड़ंत एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगी. फेडरर ने कल नीदरलैंड के गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोबिन हासे को 6-3, 7-6 से शिकस्त देकर साल के अपने छठे फाइनल में जगह सुनिश्चित की और लगातार अपना 16वां मैच जीता.
यह भी पढ़ें : खिताबी जीत का 'नशा', सुबह 5 बजे तक ड्रिंक करते रहे रोजर फेडरर
अब उनकी निगाहें तीसरे रोजर्स कप खिताब जीतने पर लगी हैं लेकिन यह मांट्रियल में उनका पहला होगा क्योंकि उन्होंने टोरंटो में 2004 और 2006 में टोरंटो खिताब जीता था. 20 वर्षीय ज्वेरेव ने दूसरे सेमीफाइनल में डेनिस शापोवालोव को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी.फेडरर अपने करियर में दूसरी बार हासे से भिड़े. इससे पहले वह 2012 में डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले में हुई भिड़ंत में उन्होंने 6-1, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की थी.
वीडियो : फेडरर को ग्रैंडस्लैम खिताब
इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फेडरर स्पेन के रोर्बटो बतिस्ता अगुट पर 6-4, 6-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी. इस मुकाबले में फेडरर ने पांच ऐस जमाए. उन्होंने दो डबल भी फॉल्ट किए, लेकिन मैच पर दबदबा बनाते हुए 68 मिनट तक चले मुकाबले में 25 में से 21 अंक अपने नाम किए. (इनपुट:एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं