विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2016

टिकटों की गिरती बिक्री के चलते फॉर्मूला-1 कैलेंडर से हट सकता है मलेशिया ग्रां प्री

टिकटों की गिरती बिक्री के चलते फॉर्मूला-1 कैलेंडर से हट सकता है मलेशिया ग्रां प्री
कुआलालम्पुर: मलेशिया ग्रां प्री टिकटों की गिरती बिक्री के चलते यह आयोजन स्थल फॉर्मूला-1 कैलेंडर से बाहर हो सकता है. मलेशिया ग्रां प्री का फॉर्मूला-1 के साथ अनुबंध 2018 में पूरा हो जाएगा और इसके एफ-1 कैलेंडर से अलग होने के पीछे टिकट बिक्री में कमी और अन्य स्थलों पर होने वाली प्रतियोगिताएं मुख्य कारण मानी जा रही हैं.

सेपांग अंतरराष्ट्रीय सर्किट में होने वाली इस रेस को 1999 से एफ-1 कैलेंडर में शामिल किया गया था. इस सर्किट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजलान रजाली का कहना है कि 120,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस सर्किट में दो अक्टूबर-2016 को रेस के दौरान केवल 45,000 दर्शक ही शामिल हुए थे.

राजलान ने कहा, 'अगर इसका कोई आर्थिक मूल्य नहीं है, तो हम इस रेस को क्यों जारी रखें?' मलेशिया के खेल मंत्री खेरे जमालुद्दीन ने कहा कि अन्य एशियाई स्थलों पर होने वाली प्रतियोगिता के कारण भी मलेशिया ग्रां प्री को एफ-1 कैलेंडर से हटाना पड़ रहा है.

जमालुद्दीन ने ट्वीट कर कहा, 'जब हमने पहली बार एफ-1 रेस का आयोजन किया था, तो वह एक बहुत बड़ी बात थी. अब इतने सारे स्थल हो गए हैं, जिसके कारण यहां इसके आयोजन का अब कोई फायदा नहीं है.'

इसके विपरीत, पिछले सप्ताह आयोजित हुए अमेरिकी ग्रां प्री के आयोजकों ने कहा था कि अमेरिका के सर्किट में तीन दिन तक आयोजित की गई इस रेस को देखने 269,889 दर्शक पहुंचे थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मलेशिया ग्रां प्री, फॉर्मूला-1 कैलेंडर, टिकट बिक्री, सेपांग अंतरराष्ट्रीय सर्किट, राजलान रजाली, F1 Malaysian GP, Malaysia, Ticket Sales, Sepang International Circuit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com