Dhurandhar Paid Preview: रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज' यानी धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर रही है. ट्रेलर लॉन्च के साथ ही 18 मार्च को पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग की अनाउंसमेंट ने दर्शकों को एक नया एडवेंचर दे दिया है क्योंकि इतनी चर्चित फिल्म को एक दिन पहले देखना किसे पसंद नहीं आएगा. यही वजह है कि पेड प्रीव्यू की टिकटों की कीमत आसमान छू रही हैं. BookMyShow जैसी बड़े प्लेटफॉर्म पर पेड प्रीव्यू टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही कीमतों में तेजी देखने को मिली. नॉर्मल सीटों की शुरुआती कीमत 300 रुपये से शुरू होकर कुछ थिएटर्स में प्रीमियम सीटें 2400 रुपये तक पहुंच गईं. कई जगहों पर टिकट 2500 रुपये तक के प्राइस पर बिक रही हैं. फैंस की भारी भीड़ के चलते बुकिंग में तेजी आई है.
यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' के खिसकते ही 'धुरंधर 2' के मेकर्स के बुलंद हौसले, अब चल दिया 1000 करोड़ का पैंतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेन थिएटर चेन में अब तक 40,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. इससे लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. कुछ अपडेट्स में यह आंकड़ा और भी ऊपर पहुंच चुका है, जहां 24 घंटे के अंदर लाखों टिकट बिकने की खबरें हैं.

धुरंधर 2 कितनी भाषाओं में हो सकती है रिलीज
फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. पहली फिल्म की तरह यह केवल हिंदी में नहीं बल्कि हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है. इससे पैन-इंडिया लेवल पर दर्शकों तक पहुंच बढ़ने की उम्मीद है. पहले पार्ट ‘धुरंधर' ने दुनिया भर में करीब 1354 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसने सीक्वल के लिए ऊंची उम्मीदें जगाई हैं.
टली ‘टॉक्सिक' से टक्कर
शुरुआत में धुरंधर 2 यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर एडल्ट्स' के साथ 19 मार्च को क्लैश करने वाली थी, लेकिन ‘टॉक्सिक' को मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और फिल्म के सेंसेटिव कंटेंट के चलते 4 जून तक टाल दिया गया है. अब ‘धुरंधर: द रिवेंज' को सोलो रिलीज का फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: धुरंधर एक्ट्रेस की आपबीती, ओवरवेट होने की वजह टी-सीरीज ने किया बाहर, सोशल मीडिया पर रोज मिलती है रेप की धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं