विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2014

रोजर फेडरर की टीम में होने से उत्साहित हूं : सानिया मिर्जा

रोजर फेडरर की टीम में होने से उत्साहित हूं : सानिया मिर्जा
मुंबई:

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में स्विस स्टार रोजर फेडरर के साथ एक टीम में होने से काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, मैं वास्तव में उत्साहित हूं। यह भारत और एशिया की टेनिस के लिए बहुत अच्छा टूर्नामेंट है। मैं वास्तव में उसी टीम की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं, जिसमें रोजर फेडरर भी शामिल हैं।

आईपीटीएल में चार फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। इनमें भारत की टीम भी है। इस टूर्नामेंट में फेडरर, नोवाक जोकोविच, एंडी मर्रे और पीट संप्रास जैसे खिलाड़ी भाग लेंगे। 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर फिलहाल पीठ दर्द से परेशान हैं, लेकिन सानिया को उम्मीद है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि वह इससे उबर जाएंगे। वह अभी डेविस कप में खेल रहे हैं। मैं उनके साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेनिस स्टार, रोजर फेजरर, सानिया मिर्जा, Roger Federer, Sania Mirza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com