इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा कि वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन से हमने काफी कुछ सीखा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन से हमने काफी कुछ सीखा है। वेस्टइंडीज में चार साल पूर्व हुए विश्व कप के दौरान इंग्लैंड टीम के कप्तान माइकल वॉन थे। इस दौरान टीम विश्व के शीर्ष आठ टीमों में से किसी को पराजित नहीं कर पाई थी। कप्तान स्ट्रॉस ने कहा कि इस बार उनकी टीम 50-50 प्रारूप का पहला विश्व कप जीतने के लिए तैयार है। इंग्लैंड की टीम ने पॉल कोलिंगवुड की कप्तानी में ट्वेंटी-20 विश्व कप जीता था। इंग्लैंड की टीम इस सप्ताह के अंत में विश्व कप अभियान से पहले कनाडा और पाकिस्तान के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। स्ट्रॉस ने हालांकि यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में हुई एकदिवसीय श्रृंखला 1-6 से गंवाने के बावजूद टीम के विश्व कप अभियान पर असर नहीं पड़ेगा। स्ट्रॉस ने कहा, "हाल में हमने एकदिवसीय श्रृंखला में काफी खराब प्रदर्शन किया था लेकिन हमारे पास एक सर्वश्रेष्ठ और अच्छी टीम है। हम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर निश्चिंत हैं। हम टूर्नामेन्ट को लेकर उत्साहित हैं और ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने के बाद खिलाड़ी किसी बड़े टूर्नामेन्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आश्वस्त हैं।" विश्व कप अभियान के शुरू होने से पहले ही हालांकि इंग्लैंड की टीम मुख्य खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। चोट की वजह से इयोन मोर्गन, टिम ब्रेस्नन और अजमल शहजाद विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वेस्टइंडीज, प्रदर्शन, इंग्लैंड