इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी हिन्दी का लोहा मानते हुए भारत के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला के दौरान अपने कुछ ट्वीट हिन्दी में करने का फैसला किया है।
ईसीबी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्रेंटब्रिज में चल रहे पहले टेस्ट मैच के शुरू से ही बीच में हिन्दी में ट्वीट किए जा रहे हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर उसने ट्वीट किया, 'इंग्लैंड ने भारत के 457 रन के जवाब में दूसरा दिन 43-1 पर खत्म किया।'
दिलचस्प तथ्य यह है कि ईसीबी अपने ट्वीट न सिर्फ हिन्दी में कर रहा है, बल्कि वह इसमें हिन्दी के अंकों का भी इस्तेमाल कर रहा है। तीसरे दिन के खेल में भी ईसीबी ने फिर से हिन्दी प्रेमियों का ध्यान रखा। लंच के बाद उसने ट्वीट किया, 'इंग्लैंड दोपहर के भोजन पर 131-1, रॉबसन और बैलेंस दोनों नाबाद 59 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं