नोवाक जोकोविच (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
नोवाक जोकोविच, एंडी मर्रे या फिर मौजूदा चैंपियन मारिन चिलिच का जलवा यूएस ओपन में दिखेगा... या रोजर फेडरर और रफायल नडाल एक बार अपना दमखम साबित कर पाएंगे। साल के सबसे अंतिम ग्रैंड स्लैम में पुरुष वर्ग के खिताब का फ़ैसला इन्हीं खिलाड़ियों में होना है।
नोवाक जोकोविच दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं और वे हर हाल में इस साल अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीतना चाहेंगे। जोकोविच अब तक महज एक बार यूएस ओपन का खिताब जीत पाए हैं। 2011 के बाद उनका मौजूदा फॉर्म उन्हें इस बार भी चैंपियन बना सकता है।
जोकोविच को रोजर फेडरर से तगड़ी चुनौती मिलेगी। 34 साल के फेडरर 2012 के बाद अब तक कोई ग्रैंड स्लैम का खिताब नहीं जीत पाए हैं, लेकिन वे लगातार शीर्ष खिलाड़ियों में बने हुए हैं। लगातार सातवीं बार सिनसिनाटी मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद उनके हौसले बुलंद हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर छठी बार यूएस ओपन चैंपियन बनने का करिश्मा दिखा सकते हैं, जो उनके करियर का 17वां ग्रैंड स्लैम होगा।
इन दोनों के अलावा एंडी मर्रे, स्टेनसिलास वावरिंका, मारिन चिलिच और रफायल नडाल भी दावेदारों में शुमार हैं। इनमें हर खिलाड़ी में किसी का भी खेल बिगाड़ने का दममख मौजूद है।
वहीं महिला वर्ग में सेरेना विलियम्स सबसे मज़बूत दावेदर नजर आ रही हैं। वे लगातार चौथी बार यूएस ओपन का खिताब जीतने के इरादे से खेलेंगी।
इतना ही नहीं इस साल सेरेना ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीतने के बाद एक ही साल में अपना करियर स्लैम पूरा करने से एक जीत दूर हैं। ऐसे में सेरेना का सफर कोई रोक पाएगा, ये मुश्किल दिख रहा है, हालांकि मारिया शारापोवा, सेरेना के दबदबे में सेंध लगाने की कोशिश करेंगी।
वहीं सानिया मिर्जा पर महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भारत का नाम रोशन करने का दारोमदार होगा। खेल रत्न से सम्मानित होने के बाद सानिया यहां अपना पूरा दम झोंक देंगी। वैसे सानिया मिर्जा बीते साल यहां मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं। इस बार मार्टिना हिंगिस के साथ महिलाओं के डबल्स में भी उनका दावा मज़बूत दिख रहा है। विंबलडन में दोनों की जोड़ी कमाल दिखा चुकी है।
वहीं विंबलडन में मिक्स्ड डबल्स में खिताब जीत चुके लिएंडर पेस पर भी उम्र का कोई असर नहीं दिख रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नोवाक जोकोविच, एंडी मर्रे, मारिन चिलिच, यूएस ओपन, रोजर फेडरर, रफायल नडाल, Novac Djokovic, Roger Federar, US Open, Andy Murray, Rafael Nadal