रविवार को माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने धोनी पहुंचे थे लेकिन खराब मौसम के कारण वे माता के दरबार तक नहीं पहुंच पाए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू:
विश्व कप शुरू होने से पहले अपनी जीत की कामना करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना रविवार को माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे लेकिन खराब मौसम के कारण वे माता के दरबार तक नहीं पहुंच पाए। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और सुरेश रैना ने त्रिकुटा पहाड़ी से माता के दरबार में जाने के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर गुफा के नजदीक के हेलिपैड पर उतरने में नाकाम रहा। बाद में वे उधमपुर के लिए रवाना हो गए। सोमवार को वे फिर से दर्शन का प्रयास करेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं