विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2011

सिरदर्द होगा अंतिम एकादश का चयन : धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है वह भारत में होने वाले विश्वकप को लेकर किसी भी तरह से चिंतित नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है वह भारत में होने वाले विश्वकप को लेकर किसी भी तरह से चिंतित नहीं है।  भारतीय कप्तान ने कहा, हम अब दबाव को जिम्मेदारी कहने लगे हैं। आप किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय मैच में खेल रहे हों आप से जीत की अपेक्षा की जाती है। हमें काफी पहले पता था कि विश्व कप में भारत में होगा इसलिए हम इसके लिए तैयार थे। हमारे अधिकतर खिलाड़ियों को दस से 12 साल तक खेलने का अनुभव है और यह (दबाव) हमारे लिए मसला नहीं है। धोनी ने कहा कि वह खुद की और मध्यक्रम के अन्य बल्लेबाजों की फार्म से चिंतित नहीं है। यह सिर्फ वक्त की बात है और फार्म किसी भी समय हासिल की जा सकती है। मैं इसे चिंता का विषय नहीं मानता। उन्होंने स्वीकार किया कि टीम में कई स्टार खिलाड़ियों के होने के कारण अंतिम एकादश का चयन थोड़ा सरदर्द भरा होगा। भारतीय कप्तान ने कहा, दो तरह के विकल्प होते हैं। एक जो खिलाड़ी फार्म में हैं और दूसरा जो फार्म में नहीं हैं। हम फार्म को लेकर ज्यादा नहीं सोच रहे हैं इसलिए टीम का चयन थोड़ा सरदर्द है लेकिन यह अच्छा सरदर्द है। धोनी ने हालांकि कहा कि विश्व कप के लिये जो 15 सदस्यीय टीम चुनी गयी है उससे वह खुश हैं । उन्होंने कहा, मैं इस टीम से खुश हूं। हमने इसके लिये योजना बनायी है लेकिन उसे यहां नहीं बता सकता। हमारी गेंदबाजी में विविधता है। हम जिस तरह की टीम भी उतारना चाहें उसके लिए हमारे पास विकल्प हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय कप्तान, क्रिकेट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com