विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2011

ऊर्जा बचाकर रखे हुए हैं तेज गेंदबाज : धोनी

भारतीय कप्तान ने तेज गेंदबाजों के औसत से कम प्रदर्शन करने पर उनका बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा बचाकर रखने के लिए कहा गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तेज गेंदबाजों के औसत से कम प्रदर्शन करने पर उनका बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा बचाकर रखने के लिए कहा गया है। धोनी ने न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच के बाद बुधवार रात कहा, तेज गेंदबाजों को निश्चित रूप से सुधरना होगा। वे अभ्यास में इस समय अपना 100 प्रतिशत नहीं दे रहे हैं, क्योंकि हमने अपने तेज गेंदबाजों को मुख्य खेल के लिए खुद को बचाकर रखने के लिए कहा है। भारतीय कप्तान ने कहा, संभवत: यही उनके प्रदर्शन में भी दिख रहा है। लेकिन आशा है कि जब टूर्नामेंट शुरू होगा, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इसके लिए अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे। धोनी ने दूसरे अभ्यास मैच में मिली 117 रन की शानदार जीत पर खुशी जताते हुए कहा, पहले मैच में बहुत आक्रामक नहीं थे, इसलिए विश्वकप से पहले हम अपने अंतिम मैच में आक्रामक होना चाहते थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्वकप, धोनी, टीम इंडिया, तेज गेंदबाज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com