विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2011

विश्वकप से पहले देवी का आशीर्वाद लिया धोनी ने

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी 19 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्वकप को ध्यान में रखते हुए देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेना नहीं भूले।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्वकप को ध्यान में रखते हुए देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेना नहीं भूले। धोनी ने शनिवार को रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवड़ी मंदिर जाकर देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की। धोनी झारखण्ड प्रीमियर ट्वेंटी-20 लीग (जेपीएल) के उद्घाटन के लिए शुक्रवार को रांची पहुंचे। धोनी ने भारत-दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से पहले भी इस मंदिर में देवी के दर्शन किए थे। वह किसी भी महत्वपूर्ण आयोजन से पहले देवी के दर्शन के लिए जरूर इस मंदिर में आते हैं। देवी मंदिर जाने से पहले धोनी ने 34वें राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार स्टेडियमों का दौरा भी किया। झारखण्ड की राजधानी में राष्ट्रीय खेल 12 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। धोनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यस्तता के कारण वह राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्वकप, देवी, आशीर्वाद, धोनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com