विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2011

तेंदुलकर को दबावमुक्त रखने की कोशिश रहेगी : धोनी

धोनी ने कहा कि 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले विश्व कप के दौरान टीम इंडिया सचिन तेंदुलकर को दबावमुक्त करने की कोशिश करेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले विश्व कप के दौरान टीम इंडिया मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को दबाव मुक्त करने की कोशिश करेगी। धोनी ने शुक्रवार को कहा, "37 वर्षीय तेंदुलकर अपना छठा विश्व कप खेलेंगे। टीम के खिलाड़ी विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर तेंदुलकर को तोहफा देना चाहते हैं।" धोनी ने कहा, "तेंदुलकर के बारे में यह धारणा बन चुकी है कि यह उनका अंतिम विश्व कप है लेकिन हमें लगता है कि वह अगला विश्व कप भी खेल सकते हैं। धोनी ने ट्वेंटी-20 झारखण्ड प्रीमियर लीग (जेपीएल) के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही। धोनी ने संवाददाताओं से कहा, "यह समय सचिन पर दबाव बनाने का नहीं है। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे ताकि एक खिलाड़ी के ऊपर दबाव न हो।" धोनी का कहना है कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण में अभी सुधार की गुंजाइश है। विश्व कप में भारत को द. अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को बांग्लादेश के साथ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तेंदुलकर, धोनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com