विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2011

क्रिकेट विश्व कप : मेजबानी के लिए तैयार है ढाका

शहर के सभी कार मालिकों से अपनी पुरानी कारों को नया रूप-रंग देने को कहा गया। इसके लिए उन्हें सप्ताह भर का समय दिया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका: क्रिकेट विश्व कप-2011 की मेजबानी को लेकर राजधानी ढाका को सजाने-सवांरने की तैयारी चल रही है। इसी सिलसिले में शहर के सभी कार मालिकों से अपनी पुरानी कारों को नया रूप-रंग देने को कहा गया। इसके लिए उन्हें सप्ताह भर का समय दिया गया है। विश्व कप के मैच समुद्रतटीय शहर चटगांव में भी होने हैं। इसके लिए यहां के कार मालिकों को भी अपनी कारों पर नया रंग चढ़ाने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ मोबाइल अदालत एक मार्च को कार्रवाई का फैसला सुनाएगी। विश्व कप का आयोजन भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की मेजबानी में हो रहा है। इसमें कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो वर्गो में विभाजित किया गया है। इसकी शुरुआत 19 फरवरी को होनी है जबकि फाइनल दो अप्रैल को खेला जाएगा। समाचार पत्र 'डेली स्टार' के ऑनलाइन संस्करण 'स्टार ऑनलाइन' ने लिखा है कि ऐसे में जबकि देश विश्व कप की मेजबानी के लिए कमर कस चुका है गृह राज्य मंत्री शमसुल हक टुकु ने मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) से सात फरवरी को बुलाया गया बंद रद्द करने का अनुरोध किया है। विश्व कप ट्रॉफी भारत और श्रीलंका के दौरे के बाद बुधवार को यहां पहुंची। चटगांव से मिली रिपोर्ट के मुताबिक मेजबान टीम ने आईसीसी की संतुति मिलने के बाद कृत्रिम रोशनी में अभ्यास शुरू कर दिया है। मेजबान टीम को विश्व कप का पहला मैच भारत के साथ 19 फरवरी को खेलना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ढाका, विश्वकप, क्रिकेट, Dhaka, World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com