विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2011

दिल्ली की जीत में चमके ईशांत

ईशांत शर्मा की कालिताना गेंदबाजी से दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी (उत्तर क्षेत्र) में जम्मू-कश्मीर को 81 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Patiala: विश्व कप टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की कालिताना गेंदबाजी से दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी (उत्तर क्षेत्र) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए जम्मू-कश्मीर को 81 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तथा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (65) और रजत भाटिया (62) के अर्धशतकों तथा सुमित नारवाल (42), उन्मुक्त चंद (36) ओर कप्तान मिथुन मन्हास (34) की उपयोगी पारियों से निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ईशांत ने इसके बाद शुरू से ही जम्मू-कश्मीर पर कहर बरपाकर उसके शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। ईशांत ने 25 रन देकर चार विकेट लिए। परवेज रसूल (70) ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी धैर्यपूर्ण पारी के बावजूद उसकी टीम 48.5 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। दिल्ली ने इस जीत से बोनस अंक सहित पांच अंक हासिल किए, जबकि जम्मू-कश्मीर ने एक अंक गंवाया। दिल्ली अपना अगला मैच 12 फरवरी को मोहाली में पंजाब से खेलेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विजय हजारे ट्रॉफी, ईशांत शर्मा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com