विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2011

दीपिका ने विश्व युवा चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

तीरंदाज दीपिका ने पोलैंड के लेगनिका में चल रही विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप की महिला रिकर्व स्पर्धा के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: युवा तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पोलैंड के लेगनिका में चल रही विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप की महिला रिकर्व स्पर्धा के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने प्रतियोगिता में एक रजत और दो कांस्य पदक भी अपनी झोली में डाले। तीसरी वरीयता प्राप्त दीपिका ने कोरिया की दूसरी वरीय किम मिनजुंग को 6-2 से शिकस्त दी। अतानु दास, सोमनाथ मंडल और राजगोविंद स्वांसी की भारतीय टीम ने जूनियर पुरुष रिकर्व स्पर्धा में कोरिया से 200-214 से हारने से रजत पदक प्राप्त किया। भारत ने जूनियर महिला रिकर्व टीम और कैडेट रिकर्व मिश्रित टीम ने दो कांस्य पदक जीते। दीपिका, रिमिल बुरीले और सीमा वर्मा ने जूनियर महिला रिकर्व टीम में जापान को 201-189 से हराकर कांस्य पदक प्ले ऑफ में तीसरा स्थान हासिल किया। मैनाव नरजारी और बिनोद स्वांसी की जोड़ी ने कैडेट रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में बुल्गारिया को 146-145 से हराकर कांस्य पदक जीता।  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दीपिका, विश्व, युवा, चैम्पियनशिप, स्वर्ण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com