ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने क्राइस्टचर्च में आए भूकंप में मारे गए लोगों की याद में विश्व कप मुकाबले के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपुर:
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मंगलवार को क्राइस्टचर्च में आए भीषण भूकंप में मारे गए लोगों की याद में अपने विश्व कप मुकाबले के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग से मिली सूचना के अनुसार खिलाड़ियों ने भूकंप में जान गंवाने वालों की याद में एक मिनट का मौन भी रखा। इस मुकाबले को चैपल-हैडली ट्रॉफी का नाम दिया गया है, क्योंकि इस वर्ष दोनो टीमों के बीच किसी द्विपक्षीय सीरीज का कार्यक्रम नहीं है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
न्यूजीलैंड भूकंप, क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, काली पट्टी, शोक