उर्वशी रौतेला हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर तो उनके वीडियो और फोटोशूट अकसर सुर्खियों में रहते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 53 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका कोई भी वीडियो चुटकियों में वायरल हो जाते हैं. हाल ही में उर्वशी रौतेला टेड एक्स टॉक के लिए अपने शहर देहरादून गई थीं. वहां पर कुछ ऐसा हुआ कि एक पुरानी बात फिर से ताजा हो गई. ऐसे कई मौके आ चुके हैं जब आए जब उर्वशी रौतेला का नाम ऋषभ पंत के साथ जोड़ा गया. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उर्वशी रौतेला फैन्स घिरी हुई हैं, और फैन्स 'ऋषभ पंत' के नाम के नारे लगा रहे हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन कमाल के हैं.
शुरू में, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 'ऋषभ, ऋषभ, ऋषभ' के नारे लगने से हैरान रह गईं, फिर एक मुस्कान के साथ उन्होंने इन चीजों को अनदेखा कर दिया. वह खुशी के साथ अपने फैन्स से मिलीं. लेकिन उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला को हाल ही में स्माइल ट्रेन फाउंडेशन के लिए पहली वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था और इससे कुछ समय पहले उर्वशी को अपनी अखिल भारतीय फिल्म 'द लेजेंड' के ट्रेलर लॉन्च पर 50,000 लोगों के सामने प्रदर्शन करते देखा गया था. उर्वशी रौतेला जल्द ही ओटीटी वेब सीरीज पर भी नजर आएंगी और वह साउथ में भी फिल्में कर रही हैं.
इसे भी देखें : वरूण और जान्हवी एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, दोनों एक साथ आए नज़र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं