विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2014

राष्ट्रमंडल खेल, हॉकी : भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराया

ग्लासगो:

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत ने शुक्रवार को पूल-ए मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया।

नई दिल्ली में 2010 में आयोजित इन खेलों के 19वें संस्करण में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के लिए गुरविंदर सिंह चांडीं, वीआर रघुनाथ और रुपिंदर पाल सिंह ने गोल किए। वेल्स के लिए एकमात्र गोल ए. कॉरिक ने किया।

मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। भारत को इस मैच में पांच पेनाल्टी कार्नर मिले, जिसमें से दो पर वह गोल करने में सफल रहा। रघुनाथ और रुपिंदर ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल किए। वेल्स को तीन मौके मिले, लेकिन उसका एक भी प्रयास सफल नहीं हो सका।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कॉमनवेल्थ गेम्स, भारतीय हॉकी, भारत बनाम वेल्स, भारत की जीत, Commonwealth Games 2014, Hockey, India Wins First Match, India Vs Wales
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com