विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2012

चेन्नई ओपन : सिलिच ने कहा, पहले दो मैच जीतना ही प्राथमिकता

चेन्नई ओपन : सिलिच ने कहा, पहले दो मैच जीतना ही प्राथमिकता
सिलिच ने चेन्नई ओपन में 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब अपने नाम किए हैं, लेकिन वह 2012 में चोटिल होने के कारण भाग नहीं ले सके थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: दुनिया के 15वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी और यहां दो बार के चैंपियन मारिन सिलिच चेन्नई ओपन के लिए तैयार हैं और इस नए सत्र में अपने पहले मैच से आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

सिलिच ने चेन्नई ओपन में 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब अपने नाम किए हैं, लेकिन वह 2012 में चोटिल होने के कारण भाग नहीं ले सके थे। उन्हें पहले राउंड में बाई मिली है और वह चेन्नई में अपने तीसरे खिताब के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

सिलिच ने शनिवार को ड्रॉ के बाद कहा, मैं नहीं जानता कि दूसरे राउंड में मैं किससे खेलूंगा। यह मेरे लिए सत्र का पहला मैच होगा। बीते समय में चेन्नई ओपन में मैं अच्छा खेल चुका हूं और नए सत्र में अच्छी शुरुआत होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, मेरी पहली प्राथमिकता दो मैचों में अच्छी शुरुआत की है। ड्रॉ को देखते हुए सत्र में आगे का अंदाजा लगाना मुश्किल है। 28 खिलाड़ियों का मुख्य ड्रॉ काफी पेचीदा हो सकता है। 2012 ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले सिलिच ने कहा कि उनका लक्ष्य पहला मैच जीतना है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चेन्नई ओपन टेनिस, मारिन सिलिच, Chennai Open Tennis, Marin Cilic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com