विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2012

विशेष यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखेगा चेन्नई ओपन

देश में होने वाले टेनिस का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन चेन्नई ओपन इस साल यूट्यूब पर लाइव दिखाया जाएगा। 31 दिसम्बर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए यूट्यूब पर विशेष चैनल लॉन्च किया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: देश में होने वाले टेनिस का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन चेन्नई ओपन इस साल यूट्यूब पर लाइव दिखाया जाएगा। 31 दिसम्बर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए यूट्यूब पर विशेष चैनल लॉन्च किया गया है।

चेन्नई ओपन के 18वें संस्करण के अंतर्गत सेंटर कोर्ट पर होने वाले 25 मैच यूट्यूब पर देखे जा सकेंगे।

मैचों के अलावा चैनल पर मैच आर्काइव, वीडियो ऑन डिमांड, हाइलाइट्स, फैन वीडियो और पर्दे के पीछे के वीडियो दिखाए जाएंगे।

इस टूर्नामेंट के खास आकर्षण के तौर पर विश्व के शीर्ष-20 खिलाड़ियों में से चार शामिल हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चेन्नई ओपन, यूट्यूब, Chennai Open, Youtube
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com