विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2011

कई खामियां हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम में : इयान चैपल

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को प्रबल दावेदार मानने के बावजूद पूर्व कप्तान इयान चैपल ने स्वीकार किया है कि मौजूदा टीम में कई खामियां हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को प्रबल दावेदार मानने के बावजूद पूर्व कप्तान इयान चैपल ने स्वीकार किया है कि मौजूदा टीम में कई खामियां हैं। चैपल ने एक इंटरव्यू में कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई खामियां हैं, लेकिन उसमें सेमीफाइनल तक पहुंचने का माद्दा है। उन्होंने कहा कि यदि रिकी पोंटिंग की टीम अंतिम चार तक पहुंच गई, तो चार बार की यह विश्व चैम्पियन टीम फिर खिताब जीत सकती है। उन्होंने कहा, यदि वे सेमीफाइनल तक पहुंच गए, तो जीत सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। चैपल ने कहा, मुझे लगता है कि भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड भी खिताब का प्रबल दावेदार है। चैपल ने विश्व कप उपमहाद्वीप में होने के कारण दूसरी टीमों को भारत से सावधान रहने को कहा, जिसके पास गजब का बल्लेबाजी क्रम है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत ही सबसे प्रबल दावेदार है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, इयान चैपल, ऑस्ट्रेलिया टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com