विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2011

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर निजी एयरक्राफ्ट के लिए जगह नहीं

भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच के लिए शहर आने वाले वीवीआइपी के निजी विमानों के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जगह नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच के लिए शहर आने वाले वीवीआइपी के निजी विमानों के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जगह नहीं है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सूत्रों ने कहा कि टर्मिनल पर तीन विमानों- दो एयरबस और एक छोटे एयरक्राफ्ट के पार्किंग की ही जगह है, इसलिए लगभग दर्जन भर एयरक्राफ्ट को पार्किंग देने का आग्रह नामंजूर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि जिन एयरक्राफ्ट के लिए पार्किंग सुविधा मुहैया कराने की अनुमति मांगी गई थी, उनमें रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी का विमान भी है। हवाई अड्डा सूत्रों ने हालांकि विमानों के मालिकों की पहचान बताने से इनकार कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्वकप, चंडीगढ़, मोहाली, एयरपोर्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com