विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2012

सीबीएफ के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

सीबीएफ के अध्यक्ष रिकाडरे तेइजेइरा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डी जनेरियो: ब्राजीलियाई फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) के अध्यक्ष रिकाडरे तेइजेइरा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तेइजेइरा 23 वर्ष से इस पद पर बने हुए थे।

चार दिन पहले कथित तौर पर स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या का हवाला देते हुए अवकाश लेने वाले तेइजेइरा ने सोमवार को पद से इस्तीफे की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तेइजेइरा ने पद से इस्तीफा देने की वजह स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या को बताया है जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर पद से इस्तीफा दिया है।

उल्लेखनीय है कि तेइजेइरा पर वर्ष 2008 में ब्राजील और पुर्तगाल के बीच खेले गए एक मैत्री मैच के लिए सार्वजनिक धन खर्च करने का आरोप है। ब्राजील ने इस मैच के लिए लगभग 40 लाख डॉलर खर्च किए थे। इसके अलावा तेइजेइरा पर भ्रष्टाचार के अन्य आरोप भी लगे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBF Chief Resigns, सीबीएफ प्रमुख का इस्तीफा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com