विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2011

ब्रेसनन को फटकार, इंग्लैंड पर जुर्माना

ब्रेसनन को भारत के खिलाफ मैच के दौरान विकेटों पर बल्ला मारने के लिए आईसीसी ने कड़ी फटकार लगाई है, जबकि स्ट्रॉस की टीम पर निर्धारित समय में एक ओवर कम करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन को भारत के खिलाफ बेंगलुरु के चेन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए विश्व कप मैच के दौरान विकेटों पर बल्ला मारने के लिए आईसीसी ने कड़ी फटकार लगाई है, जबकि एंड्रयू स्ट्रॉस की टीम पर निर्धारित समय में एक ओवर कम करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी के बयान के अनुसार ब्रेसनन को आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो क्रिकेट उपकरणों, पोशाक, मैदानी उपकरणों आदि के प्रति गलत रवैया अपनाने से संबंधित है। ब्रेसनन ने इंग्लैंड की पारी के 48वें ओवर में पीयूष चावला की अंतिम गेंद पर बोल्ड होने के बाद अपना बल्ला विकेटों पर मारा था। आईसीसी मैच रेफरी रोशन महानामा ने इसके लिए ब्रेसनन को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, मैंने फैसला करते समय इस बात को ध्यान में रखा कि ब्रेसनन ने अपनी गलती स्वीकार की है और माफी मांग ली है। इसके अलावा उन्होंने पहली बार ऐसा किया है। लेवल 1 नियम के उल्लंघन के लिए खिलाड़ी पर अधिक से अधिक मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना किया जा सकता है। मैदानी अंपायर बिली बोडेन और मराइस एरासमुस, तीसरे अंपायर राड टकर और चौथी अंपायर अलीम डार ने ब्रेसनन की शिकायत की थी। इस बीच इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में निर्धारित समय में एक ओवर कम किया था। आचार संहिता के अनुसार एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत और कप्तान पर 20 प्रतिशत का जुर्माना किया जाता है। इस तरह से स्ट्रॉस पर 20 प्रतिशत और खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना किया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्रेसनन, क्रिकेट, विश्व कप, इंग्लैंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com