फिल्म इंडस्ट्री के स्टार भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
बॉलीवुड मुंबई का न रहकर मानो मोहाली का हो गया है और उसने फिल्मों को भूल क्रिकेट को गले लगा लिया है। फिल्म इंडस्ट्री के स्टार भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। मोहाली में हो रहे इस महत्वपूर्ण मैच को देखने के लिए स्टेडियम में सुनील शेट्टी, राहुल बोस, डिनो मोरिया, फिल्मकार कुणाल कोहली और सिद्धार्थ माल्या सहित अन्य स्टार होंगे। अदाकारा प्रीति जिंटा ने ट्वीटर पर लिखा, मोहाली में मैच के लिए जाने को बहुत उत्साहित हूं। यह एक कड़ा मैच होगा। नीले कपड़ों वाले लड़कों को ऑल द बेस्ट। विवेक ओबराय ने लिखा, तुरंत मोहाली पहुंचा हूं। मैंने कभी भी एक छोटी सी हवाई पट्टी पर इतने सारे विमानों को उतरते नहीं देखा। इंडिया ऑल द वे। फिल्मकार मधुर भंडारकर ने कहा, मोहाली में टीम इंडिया के समर्थन के लिए... नीले कपड़ों वाले खिलाड़ियों को मेरी दिली शुभकामनाएं। हम आज जीतेंगे। वंदे मातरम्। सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता ने कहा, मोहाली में स्टेडियम के लिए निकल चुकी हूं...बहुत उत्साहित हूं। दिखा दो इंडिया, दिखा दो युवी। भारत जीतेगा। अदाकार रीतेश देशमुख ने कहा, भारत-पाक एक कठिन मैच होगा। हालांकि बॉलीवुड के अन्य शीर्ष सेलिब्रिटी अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, अर्जुन रामपाल, लारा दत्ता इस ऐतिहासिक मैच को देखने के लिए टीवी सेट से चिपके रहेंगे। अमिताभ ने कहा, सभी पूछ रहे हैं कि क्या मैं मैच देखने जा रहा हूं। नहीं, मैं नहीं जा रहा। मैं काम कर रहा हूं और अभिषेक भी नहीं जा रहा। टीम रिलैक्स रहे, बस यही दुआ है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, विश्व कप 2011, बॉलीवुड, मोहाली, भारत-पाकिस्तान, सेमीफाइनल