बांग्लादेशी टीम के कप्तान शाकिब अल हसन का कहना है कि उनकी टीम के लिए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Dhaka:
बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन का कहना है कि 19 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप में उनकी टीम के लिए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उलटफेर करने में माहिर बांग्लादेश को विश्व कप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टीमों के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने शाकिब के हवाले से लिखा है, "हमें दूसरे दौर में पहुंचने के लिए कम से कम चार मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। यह मुश्किल नहीं है। मुझे लगता है कि हम दूसरे दौर में पहुंचने के लिए सक्षम हैं।" हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश एकदिवसीय मुकाबलों में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वेबसाइट के मुताबिक शाकिब ने कहा, " हमारी टीम विश्व कप में अपने से मजबूत रैंकिंग की टीमों को चौंकाने का माद्दा रखती है।" बांग्लादेश ने वर्ष 2007 के विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को हराया था जबकि 1999 में उसने पाकिस्तानी टीम को मात दी थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बांग्लादेश, टीम, हसन, वर्ल्ड कप