विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2011

एकदिवसीय रैंकिंग : बांग्लादेश आठवें स्थान पर पहुंचा

शानदार प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश, वेस्टइंडीज को पछाड़कर आईसीसी द्वारा जारी ताजा एकदिवसीय रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश, वेस्टइंडीज को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा एकदिवसीय रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर बरकरार है। बांग्लादेश ने पिछले वर्ष अक्टूबर में न्यूजीलैंड और दिसम्बर में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला जीता था जबकि हाल में संपन्न एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज को श्रीलंका के हाथों 2-0 से शिकस्त खानी पड़ी थी।  आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में हालांकि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के रेटिंग अंक (66) समान हैं लेकिन कुल अंकों के मामले में बांग्लादेश, वेस्टइंडीज से आगे है। बांग्लादेश के कुल 2121 अंक हैं जबकि वेस्टइंडीज के 1321 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया 131 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है जबकि भारत 119 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 119 अंकों के साथ तीसरे जबकि 118 रेटिंग अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईसीसी, रैंकिंग, आठवां स्थान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com