विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: पहली बार सिंगल्स में पोडियम पर सायना नेहवाल और पीवी सिंधु

सेमीफ़ाइनल में सायना की टक्कर जापान की नोज़ोमि ओकुहारा से होगी. दोनों के बीच अबतक हुए 7 मुक़ाबलों में 6 सायना के पक्ष में रहे हैं.

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: पहली बार सिंगल्स में पोडियम पर सायना नेहवाल और पीवी सिंधु
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार सिंगल्स में पोडियम सायना नेहवाल और पीवी सिंधु के रूप में दो भारतीय खेलेंगी.
  • बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीयों का कमाल
  • सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ने पक्का किया पदक
  • गोल्ड के लिए अपने विरोधियों से भिड़ेंगी दो खिलाड़ी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ग्लासगो में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों ने इस खेल में भारत का दबदबा साबित कर दिया है. वर्ल्ड चैंपियनशिप के चार दशकों के इतिहास में ये पहला मौक़ा है जब दो भारतीय खिलाड़ियों ने सिंगल्स सेमीफ़ाइनल में एक साथ जगह बनाई है. हैदराबादी स्टार पीवी सिंधु ने तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना पदक पक्का कर लिया. ये और बात है कि इस बार उनसे इस पदक के रंग बदलने की सबसे ज़्यादा उम्मीद की जा रही है. पीवी सिंधु ने सिर्फ़ 39 मिनट के क्वार्टर फ़ाइनल में चीन की स्सुन यू को शिकस्त दी. सिंधु ने सुन यू को 21-14, 21-19 से हराया. 

ये भी पढ़ें: विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप : सेमीफाइनल में पहुंचकर सिंधु ने पक्का किया पदक, श्रीकांत हारे

देर रात खेले गए दूसरे क्वार्टर फ़ाइनल में लंदन ओलिंपिक्स की पदक विजेता सायना नेहवाल ने स्कॉटलैंड की कर्स्टि गिलमौर को 74 मिनट के संघर्षपूर्ण खेल में 21-19, 18-21, 21-15 से हरा दिया.  इस दौरान सायना को मेज़बान दर्शकों के शोर के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करना पड़ा. मैच के दौरान वो क्रैम्प का शिकार होती भी दिखीं. लेकिन अपने जुझारूपन के लिए मशहूर सायना ने गिलमौर को परास्त कर सेमीफ़ाइनल की रेस में खुद को पक्का कर लिया. वर्ल्ड चैंपियनशिप में सायना का ये दूसरा पदक है. 

ये भी पढ़ें: ​विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे साई प्रणीत और अजय जयराम

सेमीफ़ाइनल में सायना की टक्कर जापान की नोज़ोमि ओकुहारा से होगी. दोनों के बीच अबतक हुए 7 मुक़ाबलों में 6 सायना के पक्ष में रहे हैं. दूसरे सेमीफ़ाइनल में सिंधु की टक्कर चीन की ही चेन यूफ़ेई से होगी. सिंधु और यूफेंई के बीच अबतक दो मुक़ाबलों में दोनों को 1-1 जीत हासिल हुई है. इस तरह आंकड़ों के लिहाज़ से पलड़ा बराबरी पर नज़र आता है. 

VIDEO: पीवी सिंधु के प्रदर्शन से बहुत ख़ुश हूं : कोच पुलेला गोपीचंद


वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने इससे पहले अबतक 5 मेडल जीते हैं. 

1. प्रकाश पादुकोण- कांस्य पदक - 1983
2. ज्वाला गुट्टा-अश्विनी पोनप्पा- कांस्य पदक- 2011
3. पीवी सिंधु - कांस्य पदक - 2013
4. पीवी सिंधु - कांस्य पदक - 2014
5. सायना नेहवाल- रजत पदक - 2015
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com