डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया.
- चैम्पियनशिप जीतने वाले डेनमार्क के तीसरे खिलाड़ी
- एक्सेलसन चीन के ही चेन लोंग को हराकर फाइनल में पहुंचे थे
- पांच बार के विजेता लिन डैन को हरा दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्लास्गो:
डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है. विक्टर ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन को मात दी. विक्टर ने 54 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में लिन डैन को 22-20, 21-16 से हराया. वह यह चैम्पियनशिप जीतने वाले डेनमार्क के तीसरे खिलाड़ी हैं.
विक्टर 16 साल के बाद विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले डेनमार्क के पहले खिलाड़ी थे. इस इतिहास को उन्होंने फाइनल जीतने के बाद और बड़ा बना दिया.
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंचे लिन डैन, खिताब के लिए विक्टर एक्सेलसन से होगी भिड़ंत
उन्होंने सेमीफाइनल में चीन के ही चेन लोंग को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में उनके सामने पांच बार के विजेता लिन डैन थे, लेकिन विक्टर ने उन्हें मात देते हुए पहली बार इस चैंपियनशिप में स्वर्ण हासिल किया.