कैरोलिन वोजिनयाकी
- रोमानिया की हालेप ने जर्मनी की एंजेलीके केर्बर को मात दी
- हालेप की 6-3, 4-6, 9-7 से जीत
- वोजिनयाकी ने बेल्जियम की एलिसे मर्टेस को 6-3, 7-6 (7-2) से हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप और नंबर-2 कैरोलिन वोजिनयाकी ने अपने-अपने मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली. हालेप ने अपने करियर में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं वोजिनयाकी तीसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही हैं. बहरहाल इस बार का ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला वर्ग का फाइनल एक खास वजह से इतिहास रचने जा रहा है.
महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में गुरुवार को रोमानिया की हालेप ने जर्मनी की एंजेलीके केर्बर को मात दी. केर्बर ने इस मैच में हालेप को कड़ी टक्कर दी. हालेप ने वर्ल्ड नंबर-16 केर्बर को दो घंटे और 20 मिनट तक चले मैच में 6-3, 4-6, 9-7 से मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा.
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...
इससे पहले वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी कैरोलीन वोजिनयाकी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया है. सेमीफाइनल में गुरुवार को डेनमार्क की वोजिनयाकी ने बेल्जियम की एलिसे मर्टेस को मात दी. वोजिनयाकी ने एक घंटे और 37 मिनट के भीतर ही वर्ल्ड नम्बर-37 मर्टेस को 6-3, 7-6 (7-2) से मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा.
VIDEO : पिछले साल रोजर फेडरर ने अपना 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता.
बहरहाल इस बार के फाइनल की खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों से कोई एक पहली बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनेगा. इस टूर्नामेंट के अलावा, वोजिनयाकी 2009 और 2014 में अमरीकी ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन वह अभी तक ग्रैंड स्लैम खिताब जीत नहीं पाई हैं.
No player has saved match points in TWO #AusOpen matches and won the title...
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 25, 2018
Will @Simona_Halep be the one to make more history on Saturday? pic.twitter.com/jYW9LCbNtX
महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में गुरुवार को रोमानिया की हालेप ने जर्मनी की एंजेलीके केर्बर को मात दी. केर्बर ने इस मैच में हालेप को कड़ी टक्कर दी. हालेप ने वर्ल्ड नंबर-16 केर्बर को दो घंटे और 20 मिनट तक चले मैच में 6-3, 4-6, 9-7 से मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा.
A first time Grand Slam champ will be crowned on Saturday!#AusOpen pic.twitter.com/DhzQYbYTof
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 25, 2018
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...
इससे पहले वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी कैरोलीन वोजिनयाकी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया है. सेमीफाइनल में गुरुवार को डेनमार्क की वोजिनयाकी ने बेल्जियम की एलिसे मर्टेस को मात दी. वोजिनयाकी ने एक घंटे और 37 मिनट के भीतर ही वर्ल्ड नम्बर-37 मर्टेस को 6-3, 7-6 (7-2) से मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा.
"I was obviously down 5-1 and 40-15, almost out. But I think once you get past that, you're basically playing with house money...You have nothing to lose."
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 25, 2018
-@CaroWozniacki #AusOpen pic.twitter.com/G0nbe4D8bL
VIDEO : पिछले साल रोजर फेडरर ने अपना 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता.
बहरहाल इस बार के फाइनल की खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों से कोई एक पहली बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनेगा. इस टूर्नामेंट के अलावा, वोजिनयाकी 2009 और 2014 में अमरीकी ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन वह अभी तक ग्रैंड स्लैम खिताब जीत नहीं पाई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं