राफेल नडाल
- नडाल ने अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्र्जमैन को मात दी
- नडाल संघर्ष के बाद 6-3, 6-7 (7-4), 6-3, 6-3 से जीते
- वोजिनयाकी ने रेबारिकोवा को 6-3, 6-0 से हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
क्रोएशिया के मारिन सिलिक का मुकाबला साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल से होगा. पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में रविवार को नम्बर-6 सिलिक ने स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा को मात दी. स्पेन के राफेल नडाल ने एक अन्य मैच में अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्र्जमैन को मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया. वहीं, वहीं महिला वर्ग में वर्ल्ड नम्बर-2 कैरोलिन वोजिनयाकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. क्वार्टर फाइनल में वोजिनयाकी का सामना अब स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो से होगा. 27 साल की वोजिनयाकी ने अभी तक कोई भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है.
यह भी पढ़ें : AUSTRALIAN OPEN: लिएंडर पेस और पूरव राजा का सफर प्री-क्वार्टरफाइनल में खत्म
महिला वर्ग में वोजिनयाकी ने चौथे दौर में स्लोवाकिया की मगदालेना रेबारिकोवा को सीधे सेटों में हरा दिया. डेनमार्क की कैरोलिन वोजिनयाकी को विश्व नम्बर-21 रेबारिकोवा को हराने में ज्यादा समय नहीं लगा. वोजिनयाकी ने एक घंटे तीन मिनट तक चले मैच में रेबारिकोवा को सीधे सेटों में आसानी से मात दी. एक अन्य मुकाबले में स्पेन की सुआरेज ने चौथे दौर के मैच में इस्टोनिया की एनेट कोंटावेट को दो घंटे और 17 मिनट के भीतर 4-6, 6-4, 8-6 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
VIDEO : पिछले साल 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद सेरेना विलियम्स
कैरोलिन वोजिनयाकी ने मगदालेना रेबारिकोवा को 6-3, 6-0 से मात दी. जीत के बाद वोजिनयाकी ने कहा, 'छह साल पहले, काफी लंबा समय हो गया. मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं अच्छी स्थिति में हूं. मैं गेंद को अच्छे से मार रही हूं और पिछले छह महीने से सब कुछ अच्छा हो रहा है'.
पुरुष वर्ग की बात करें, तो सिलिक ने तीन घंटे और 27 मिनट तक चले मैराथन मैच में बुस्टा 6-7 (7-2), 6-3, 7-6 (7), 7-6 (7-3) से मात दी, तो नडाल ने चौथे दौर में वर्ल्ड नम्बर-26 डिएगो को तीन घंटे और 51 मिनट तक चले लंबे मैराथन और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-7 (7-4), 6-3, 6-3 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई. इसके अलावा, एक अन्य मैच में वर्ल्ड नम्बर-49 एडमंड ने इटली के सेप्पी को दो घंटे और 27 मिनट के भीतर 6-7 (4-7), 7-5, 6-2, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में कदम रख लिया है.Relief.
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 21, 2018
After almost four hours on court, that's the best way to describe @RafaelNadal's feeling right now...@Kia_Motors #KiaTennis #AusOpen pic.twitter.com/Ex6ixCMGvw
यह भी पढ़ें : AUSTRALIAN OPEN: लिएंडर पेस और पूरव राजा का सफर प्री-क्वार्टरफाइनल में खत्म
महिला वर्ग में वोजिनयाकी ने चौथे दौर में स्लोवाकिया की मगदालेना रेबारिकोवा को सीधे सेटों में हरा दिया. डेनमार्क की कैरोलिन वोजिनयाकी को विश्व नम्बर-21 रेबारिकोवा को हराने में ज्यादा समय नहीं लगा. वोजिनयाकी ने एक घंटे तीन मिनट तक चले मैच में रेबारिकोवा को सीधे सेटों में आसानी से मात दी. एक अन्य मुकाबले में स्पेन की सुआरेज ने चौथे दौर के मैच में इस्टोनिया की एनेट कोंटावेट को दो घंटे और 17 मिनट के भीतर 4-6, 6-4, 8-6 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
"I think being almost out of the tournament, you have nothing to lose after that. You just go out there and you enjoy yourself."
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 21, 2018
-@CaroWozniacki #AusOpen pic.twitter.com/8sYfBBbqYu
VIDEO : पिछले साल 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद सेरेना विलियम्स
कैरोलिन वोजिनयाकी ने मगदालेना रेबारिकोवा को 6-3, 6-0 से मात दी. जीत के बाद वोजिनयाकी ने कहा, 'छह साल पहले, काफी लंबा समय हो गया. मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं अच्छी स्थिति में हूं. मैं गेंद को अच्छे से मार रही हूं और पिछले छह महीने से सब कुछ अच्छा हो रहा है'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं