विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2015

ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में जोकोविच की टक्कर एंडी मर्रे से

ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में जोकोविच की टक्कर एंडी मर्रे से
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

दो हफ़्तों के एक्शन और उलटफेर के बाद साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का अंत मेन्स फ़ाइनल मुक़ाबले के साथ होगा। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में एंडी मर्रे का सामना वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगा।

पिछले चार साल में तीन बार दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन में भिड़ चुके हैं और तीनों बार बाज़ी जोकोविच के हाथ रही है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन में छठी वरियता के खिलाड़ी मर्रे अपने सामने आनेवाली चुनौती से वाकिफ़ भी हैं।

एंडी मर्रे ने मुक़ाबले से पहले कहा कि जोकोविच से मुक़ाबला काफ़ी मुश्किल होने वाला हैं और मैं मानसिक तौर से मैच के लिए तैयार हो रहा हूं। मर्रे ने जोकोविच के रिकॉर्ड पर बात करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, अगर मैं जीत जाता हूं तो ये बड़ा उलटफेर होगा।

वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर छह खिलाड़ी मर्रे विंबलडन 2013 जीतने के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल में खेल रहे हैं। इसी दौरान जोकोविच चार में से तीन बार ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल खेल चुके हैं।

हालांकि वह मर्रे को हल्के में नहीं ले रहे। जोकोविच का कहना है, कई जानकार भले ही मर्रे की गिनती दावेदारों में नहीं करते हो लेकिन वो मर्रे की काबलियत से वाकिफ़ हैं।

वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच चार बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके हैं, जबकि मर्रे ने यहां जीत हासिल नहीं की है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच ग्रैंड स्लैम में मुक़ाबला 2-2 की बराबरी पर है। मर्रे ने अपने करियर में दो ग्रैंड स्लैम जीते हैं और दोनों बार उन्होंने जोकोविच को हराया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेनिस, ऑस्ट्रेलियन ओपन, एंडी मर्रे, नोवाक जोकोविच, Tennis, Australian Open, Andy Murray, Novak Djokovic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com