ऑस्ट्रेलिया में लिएंडर पेस
- लिएंडर पेस- पूरव रजा 6-2, 7-6 से जीते
- रोहन बोपन्ना-स्टार एडुअर्ड रोजर-वासेलिन 6-2, 7-6 से जीते
- 6वीं सीड शरण व अमरीकी राजीव राम 7-6, 6-4 से जीते
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. गुरुवार को तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले में जीत हासिल की. पेस और उनके साथी खिलाड़ी पूरव रजा ने पहले दौर में जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविलि और हंगरी के आंद्रेस हैदर-मॉरेर की जोड़ी को मात दी.
पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पेस-रजा की जोड़ी का सामना ब्रिटिश खिलाड़ी जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी से होगा. मरे और सुआरेस की जोड़ी ने पहले दौर में अमरीका के डी. यंग और फ्रांसिस टियाफोए की जोड़ी को 5-7, 6-4, 6-4 से हराया था.
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...
इस बीच, 10वीं सीड रोहन बोपन्ना और फ्रांस के स्टार एडुअर्ड रोजर-वासेलिन की जोड़ी ने कनाडा के वासेक पोसिपिसिल और अमेरिका के रेयान हेरिसन की जोड़ी को हराया.इसके अलावा, एक अन्य मैच में 16वीं सीड शरण ने अपने अमेरिकी साथी राजीव राम के साथ मिलकर पहले दौर में सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी और रोमानिया के मॉरियस कोपिल की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से हराया.
VIDEO : जब सेरेना ने पिछले साल वीनस को हरा अपना 23वां ग्रैंडस्लैम जीता.
जहां लिएंडर पेस और पूरव रजा ने निकोलोज-बासिलाशविलि की जोड़ी को 6-2, 7-6 से मात दी, तो रोहन बोपन्ना-एडुअर्ड रोजर-वासेलिन ने पासेक पोसिपिसल और रेयान हेरिसन को 6-2, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई.
First Grand Slam of 2018 @AustralianOpen pic.twitter.com/ziPD3IaZTC
— Leander Paes (@Leander) January 15, 2018
पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पेस-रजा की जोड़ी का सामना ब्रिटिश खिलाड़ी जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी से होगा. मरे और सुआरेस की जोड़ी ने पहले दौर में अमरीका के डी. यंग और फ्रांसिस टियाफोए की जोड़ी को 5-7, 6-4, 6-4 से हराया था.
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...
इस बीच, 10वीं सीड रोहन बोपन्ना और फ्रांस के स्टार एडुअर्ड रोजर-वासेलिन की जोड़ी ने कनाडा के वासेक पोसिपिसिल और अमेरिका के रेयान हेरिसन की जोड़ी को हराया.इसके अलावा, एक अन्य मैच में 16वीं सीड शरण ने अपने अमेरिकी साथी राजीव राम के साथ मिलकर पहले दौर में सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी और रोमानिया के मॉरियस कोपिल की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से हराया.
VIDEO : जब सेरेना ने पिछले साल वीनस को हरा अपना 23वां ग्रैंडस्लैम जीता.
जहां लिएंडर पेस और पूरव रजा ने निकोलोज-बासिलाशविलि की जोड़ी को 6-2, 7-6 से मात दी, तो रोहन बोपन्ना-एडुअर्ड रोजर-वासेलिन ने पासेक पोसिपिसल और रेयान हेरिसन को 6-2, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं