विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

AUSTRALIAN OPEN: दक्षिण कोरिया के हेयोन चुंग ने सेमीफाइनल में पहुंच रच डाया 'यह इतिहास'

दक्षिण अफ्रीका के 21 साल के उभरते टेनिस खिलाड़ी हेयोंग चुंग ने ऑस्ट्रेलिया ओपन के सिंगल्स वर्ग के अंतिम चार में पहुंचकर बहुत ही खास कारनामा कर डाला.

AUSTRALIAN OPEN: दक्षिण कोरिया के हेयोन चुंग ने सेमीफाइनल में पहुंच रच डाया 'यह इतिहास'
  • हेयोंग चुंग ने अमरीका के टेनेस सेंडग्रेन को दिखाया बाहर का रास्ता
  • हेयोंग चुंग की 6-4, 7-6 ( 7-5), 6-3 से जीत
  • सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई बने हेयोंग चुंग
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी हेयोंग चुंग ने बुधवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में विश्व नम्बर-58 चुंग ने अमरीका के टेनेस सेंडग्रेन को बाहर का रास्ता दिखाया. इसी के साथ इस दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया. 
 
छह बार के टूर्नामेंट विजेता नोवाक जोकोविच को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले चुंग ने दो घंटे और 28 मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नंबर-97 को 6-4, 7-6 ( 7-5), 6-3 से मात दी. 
 
सेमीफाइनल में चुंग का सामना चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक और स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता खिलाड़ी से होगा. इससे पहले वह बीते साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे थे.  लेकिन इस बार अमरकी टेनेस सेंग्रेन को मात देने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है. 

VIDEO : पिछले साल बड़ी बहन वीनस को हराने के बाद 23वां ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद सेरेना विलियम्स
बता दें कि हेयोंग चुंग किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई खिलाड़ी बन गए हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com